सुपौल में शराब तस्करी पर शिकंजा, विदेशी और नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासिमर वार्ड नंबर-11 में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी और नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि मेहासिमर वार्ड नंबर-11 निवासी पवन कुमार (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय राम अवतार यादव के घर में शराब का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम ने देर रात उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ नेपाली देसी शराब भी बरामद हुई। बरामद शराब में ओल्ड हैबिट 750 एमएल: 158 बोतल,ओल्ड हैबिट 180 एमएल की 2,311 बोतल,रॉयल स्टैग 750 एमएल की 3 बोतल,रॉयल स्टैग 375 एमएल की 13 बोतल,रॉयल चैलेंज 375 एमएल की 16 बोतल,पाब्लो व्हिस्की 375 एमएल की 14 बोतल,नेपाली देसी शराब ‘मामाजी’ 300 एमएल की 26 बोतल
उत्पाद अधीक्षक ने दी जानकारी
मामले की जानकारी उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई में मद्य निषेध निरीक्षक कुश कुमार, निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह, निरीक्षक विष्णुदेव यादव, अवध निरीक्षक मद्य निषेध समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे। गिरफ्तार पवन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

Share This Article