देशभर में दीपावली का पर्व उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

देशभर में आज सोमवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर रोशनी, खुशियों और उमंग का माहौल है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई प्रमुख नेताओं ने जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द का प्रकाश फैलाए।

”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “प्रकाश और आनंद के इस पर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से सभी के आरोग्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।”

”वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा, “यह पर्व पारस्परिक सद्भाव, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया जाए।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपने संदेश में कहा, “आलोक पर्व दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व ज्ञान का प्रकाश फैलाए और अंधकार को दूर करे। मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि सभी को सुख, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद दें।”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को सत्य और सनातन की विजय का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा, “दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक और समाज में समरसता का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से सभी के जीवन में उत्साह और विश्वास का दीप प्रज्वलित हो।”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “दीपावली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article