गंडक नदी में मछुआरे की हत्या का आरोप, शव फेंकने के मामले में 11 नामजद पर FIR दर्ज !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा गांव स्थित गंडक नदी में मछुआरे चंद्रिका मुखिया की कथित हत्या कर शव नदी में फेंक देने के मामले में श्रीनगर थाना में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र रामभरोस मुखिया ने आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है।

आवेदन के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे चंद्रिका मुखिया गांव के अन्य लोगों के साथ गंडक नदी में मछली पकड़ने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान श्रीनगर गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और शराब पकड़वाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया ,

बाद में उनकी हत्या कर शव गंडक नदी में फेंक दिया गया।

इस मामले में संतोष यादव, नरेश यादव, सब यादव, एमपी यादव, अमलेश यादव, शकुनी यादव, बृजेश यादव, सुनील यादव, मुकेश यादव, कीनू यादव और अखिलेश यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है।

घटना के चार दिन बाद भी शव बरामद नहीं होने से परिजन परेशान हैं। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भागलपुर से शयामानंद सिह की रिपोर्ट –

Share This Article