आरा तनिष्क शोरूम में लगी आ/ग, 22 दिन पहले हुई थी करोड़ो की लूट…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरा : आरा में तनिष्क शोरूम में भीषण आग लगी है। आग, ग्राउंड फ्लोर पर जनरेटर में लगी है। शोरूम के अंदर से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- ‘शोरूम के बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी बीच चिंगारी निकलने से बेसमेंट में खड़ी कार में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बेकाबू हो गई और पूरे बेसमेंट को चपेट में ले लिया है। आग लगने के कारण धुआं पूरे शोरूम के अंदर फैल गया।’वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में लगी है। जिस वक्त आग लगी शोरूम में 40 कर्मचारी और ग्राहक भी मौजूद थे। बता दे कि 22 दिन पहले इसी शोरूम में 10 करोड़ की लूट हुई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article