इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, होटल बुला 4 नाबालिग लड़को ने एक नाबालिग लड़की का किया गैंगरे/प

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में एकबार फिर से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहाँ चार नाबालिग लड़को ने एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप किया है। जिसके बाद पीड़िता नाबालिग लड़की ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। 8 वीं और 10वीं के छात्र हैं। वही आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़के से लड़की ने दोस्ती की। फिर ग्रुप के सभी दोस्तों से जुड़ गई।

सबसे नजदीकी भी बढ़ती चली गई। इसी बीच नाबालिग लड़की 1 महीने पहले दीपनगर इलाके में स्थित एक आरोपी के घर पर पहुंचीं। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद ग्रुप के तीन दोस्तों के साथ बाईपास से सटे एक होटल में गई। जहां तीनों ने बारी बारी से रेप किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मंगलवार के दिन कोतवाली इलाके के एक होटल में बुलाकर लाए और वहां रेप किया। लड़की ने होटल से निकलने के बाद परिजन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 4 नाबालिग लड़के इस मामले में पकड़े गए हैं। जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल कोतवाली थाने की महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और ASI राजीव रंजन कोर्ट में लड़की का 164 का बयाना दर्ज कराने के लिए लेकर गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article