गया जी: भूमि विवाद पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

गया जी जमीन विवाद: मनीष कुमार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के परसावां गांव, चपरदह में भूमि विवाद को लेकर मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इसी विवाद से जुड़े मनीष कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
क्या है पूरा मामला?
मनीष कुमार सिंह का कहना है कि सदर अंचल के मौजा परसावां, थाना संख्या-165, खाता संख्या-86 और खेसरा संख्या-795 को लेकर लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मुखिया लाल कुमारी देवी और कुछ अन्य लोग सरकारी अमीन को नापी करने से रोक रहे हैं और लोगों को जबरन गांव से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।


रसूख के दुरुपयोग का आरोप
प्रेस वार्ता में मनीष कुमार ने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग अपने पद और रसूख का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शेखपुरा की सीजीएम विभा देवी और उनकी बहन नूतन सिंह नजरी नक्शा के आधार पर बिना विधि सम्मत नापी के भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि उनके परिवार का भी उस जमीन पर वैधानिक अधिकार बनता है। मनीष कुमार ने यह भी कहा कि नापी को लेकर किसी प्रकार की पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया, जिससे प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।


प्रशासन से न्याय की मांग
पीड़ित मनीष कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भूमि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अंचल अमीन 30 अप्रैल 2026 को मौखिक आदेश के तहत नापी के लिए पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है फिलहाल मामला प्रशासनिक जांच के अधीन है और स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article