हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली: मोराबादी मैदान में ऐतिहासिक समारोह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हेमंत सोरेन ने गुरुवार, 28 नवंबर को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। यह उनके लिए मुख्यमंत्री पद की चौथी पारी है। शाम 4 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में झारखंड के सुनहरे भविष्य का वादा करते हुए कहा, “हम सब मिलकर सोना झारखंड का निर्माण करेंगे… जय झारखंड! जय जय झारखंड!” इसके अलावा, उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन (दिशोम गुरुजी) और मां से आशीर्वाद लेते हुए अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, “अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आदरणीय बाबा और मां का आशीर्वाद लिया।”हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो गठबंधन सरकार ने हालिया चुनाव में 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की, जबकि भाजपा गठबंधन को केवल 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के कई दिग्गज राजनीतिक नेता शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सांसद पप्पू यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article