पटना के पालीगंज में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटी की मौ/त, दो घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाबलीपुर के पास छोटी सोन नहर के किनारे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मां-बेटी की जान गई

मृतकों की पहचान सायरा खातून और उनकी बेटी रुकसाना परवीन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद हैदर आलम और वाहन चालक मोहम्मद एहसान अंसारी शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।

औरंगाबाद जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर जा रहा था। रास्ते में महाबलीपुर के पास स्कॉर्पियो से चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे नहर में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस जांच में जुटी

पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article