AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सासाराम से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू, भाजपा अध्यक्ष ने कहा – “पंक्चर टायर”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के सासाराम से रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा कुल 16 दिनों तक चलेगी और लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान तीन दिन का ब्रेक भी रखा गया है। महागठबंधन की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ियों का विरोध करना बताया जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा – “पंक्चर टायर”

यात्रा की शुरुआत के साथ ही सियासत भी तेज हो गई है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस यात्रा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा –
“राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का टायर पहले ही पंक्चर हो चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट खुद निगरानी कर रहा है। जो लोग संवैधानिक संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं करते, उनके साथ जनता खड़ी नहीं होती।”

लालू यादव ने किया समर्थन

इस यात्रा पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा –
“वोट का अधिकार हमारा हक है और हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। इसे बचाने के लिए हमने पहले भी कई कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देते रहेंगे।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जदयू मंत्री अशोक चौधरी का तंज

वहीं बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने भी राहुल गांधी पर व्यंग्य कसा। उन्होंने कहा –
“राहुल गांधी को नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि पहले जो सड़कें बेहद खराब थीं, अब नीतीश कुमार की वजह से वे इतनी अच्छी हो गई हैं कि इतनी लंबी यात्रा संभव हो पाई।”

राजनीतिक हलचल तेज

महागठबंधन की ओर से निकली यह यात्रा विपक्ष के लिए एक बड़ा अभियान मानी जा रही है। वहीं भाजपा और जदयू नेताओं के तीखे बयानों से यह साफ है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और ज्यादा गरमाने वाली है।