पति ने पत्नी की गला दबाकर कि ह/त्या ,अंतरजातीय प्रेम प्रसंग में कि थी शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव दफनाया; 9 माह का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी गिरफ्तारकैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

गुरुवार को प्रेम प्रसंग से शादी करने वाले पति अभिनंदन दुबे ने अपनी पत्नी पूनम कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफनाने की कोशिश की। इस घटना के बाद, 9 माह का मासूम बच्चा अनाथ हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह-अभिनंदन दुबे और पूनम कुमारी के बीच दो साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों ने अंतरजातीय रिश्ते के कारण परिवार और समाज के डर से मंदिर में शादी की थी. उनका एक नौ माह का बेटा भी है.

गुरुवार को लड़का लड़की को उसके घर से विदाई करा कर अपने घर लाया था ,घर जाने से पहले ही लड़की को गला दबा कर हत्या कर दिया और बच्चे को अपने साथ घर ले गया.घर वालो से बताया कि अपनी पत्नी को जान से मार दिया है इस खबर को सुनते ही उसके घर वाले परेशान हो गए फिर पुलिस को सूचना दिया गया,पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद उसके निशानदेही पर मृतिका का शव पुलिस बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया.वही मृतक पूनम कुमारी के माता पिता का कहना है कि अभिनन्दन दुबे मेरी बेटी से प्रेम प्रसंग कर दो साल पहले शादी किया था जिससे उसका एक नव माह का बेटा है,कल विदाई बेटी का किए थे जब भी पैसे की मांग करता था हमलोग देते थे उसके बाद भी मेरी बेटी को किस कारण से हत्या कर दिया समझ मे नहीं आ रहा है हम मांग करते है कि उसका फांसी हो.वही आरोपी के पिता मनोज दुबे का कहना है कि दो साल पहले मेरे बेटे ने प्रेम प्रसंग में शादी किया था भगवानपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गाँव निवासी राम इकबाल बिंद की बेटी पूनम से जिससे एक नव माह का बेटे है,कल बहु को विदाई करा कर घर लाने के दौरान उसे मार कर फेंक दिया और बच्चा घर लाया,पुलिस जो कार्रवाई करे हमे मंजूर है,वही भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि भगवानपुर थाना के ओरगाँव में एक युवक ने अपनी पत्नी को गला दबा कर हत्या कर दिया है,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर शव को बरामद किया गया,आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है, वहीं आज घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस का अनुसंधान जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article