पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को पड़ेंगे वोट…

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

Newspr Desk: देश में चुनावी बिगुल बज गई है निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनावों का ऐलान किया है, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. तमिलनाडु में 23 अप्रैल वोट होगा. असम, केरल और पुडुचेरी में भ 9 अप्रैल को मतदान होंगे. सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आयेंगे. आपको बता दें कि इन 5 राज्यों की कुल 824 सीटों पर मतदान होगा. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है.

जहाँ जहाँ चुनाव हो रहे हैं उनमें पश्चिम बंगाल की सबसे ज्यादा चर्चा हैं. यहाँ पर 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है. एसआईआर के बाद यहां करीब 7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिलाएं हैं। यहां 2021 में कड़ी सुरक्षा के बीच 8 चरणों में वोटिंग कराई गयी थी. जिनमें ममता बनर्जी की टीएमसी ने 213 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा था.

तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक समाप्त हो रहा है, यहाँ पर 234 सीटों पर सत्ता के लिये जंग होने वाली है. एसआईआर के बाद 5.6 करोड़ मतदाता डीएमके, एनडीए और टीवीके के बीच जंग होगा . 2021 चुनाव में डीएमके गठबंधन ने 159 सीटें आई थी जिसके बाद जीतकर सत्ता पर कब्जा किया था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केरल विधानसभा के लिए 99 सीटों पर मतदान होना है. यहां विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. 2021 विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ (LDF) ने 99 सीटें जीतकर इतिहास रचा था और सरकार बनाई थी.

असम में भी 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है. 2.4 करोड़ वोटर यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं. 2021 में भाजपा गठबंधन ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी.

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी चुनाव है,यहां विधानसभा की 30 सीट हैं. इस केन्द्र शासित राज् का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है. 2021 में एनडीए (NR कांग्रेस और भाजपा) ने 16 सीटें जीती थी और सरकार बनाई थी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article