पश्चिम चंपारण में चोरों का बड़ा कारनामा, 59 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार

एक रात में लाखों की चोरी, पुलिस जांच तेज, एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करोड़ों नहीं, बल्कि लाखों की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित कृष्ण किशोर सिंह के घर में देर रात घुसे अज्ञात बदमाश करीब 59 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 9 लाख रुपये नकद तथा लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का ताला टूटा देखकर उन्होंने जांच की, तो नकदी और कीमती जेवर गायब थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल मझौलिया थाना पुलिस को सूचना दी।
पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ-01 अजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।.पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article