AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मयंक सिंह को एटीएस ने दबोचा

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

तीन राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना गैंगस्टर मयंक सिंह आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। झारखंड एटीएस की कड़ी कोशिशों के बाद उसे अजरबैजान से भारत लाया गया। शुक्रवार देर शाम दिल्ली पहुंचने के बाद शनिवार सुबह एटीएस की टीम उसे रांची लेकर आई। इसके बाद भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच दोपहर में रामगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।

झारखंड पुलिस लंबे समय से मयंक सिंह की तलाश में थी। एटीएस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था, जिसके आधार पर पिछले साल उसे बाकू में हिरासत में लिया गया था। वहां से कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत उसे भारत लाया गया।

गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा के खिलाफ झारखंड, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह का करीबी सदस्य है और राजस्थान के अन्य गैंगस्टरों से उसके गहरे संबंध रहे हैं। साथ ही उसके संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजस्थान के नयी मंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला मयंक सिंह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। माना जा रहा है कि उसके नेटवर्क और गिरोह से जुड़े कई राज अब पुलिस के हाथ लग सकते हैं।