NEWS PR डेस्क:पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के विकास को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान स्पोर्ट्स सिटी के विकास और विभिन्न खेल सुविधाओं के प्रावधान पर विस्तृत चर्चा की गई।नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, उनकी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिता की सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की समेकित योजना में खेल गतिविधियों और खेल अवसंरचना के लिए 651 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है। इसमें 225 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी, 187 एकड़ में गोल्फ कोर्स और 239 एकड़ में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है।प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना तथा खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के माध्यम से टाउनशिप में विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।श्रेयसी सिंह ने कहा कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना से युक्त भविष्य उन्मुख टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित खेल सुविधाओं का विकास ओलंपिक मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि बिहार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सके और राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की 12 प्रस्तावित टाउनशिप में खेल सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक भूमि चिन्हित की जाएगी, ताकि प्रत्येक टाउनशिप में बेहतर खेल अवसंरचना विकसित की जा सके।बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार तथा संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!