बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: सम्राट चौधरी का सख्त संदेश

बिहार में अपराध पर सख्ती और ग्रामीण विकास पर जोर, सम्राट चौधरी ने विकास योजनाओं के साथ अपराधियों को कड़ा संदेश दिया

Rashmi Tiwari

बिहार में अपराध और विकास को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया कि राज्य में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को बिहार छोड़ना ही होगा, यहां तक कि “उन्हें नेपाल जाना ही पड़ेगा।।” मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वह आगे भी चलता रहेगा। सरकार अपराध पर पूरी तरह सख्त है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”
इस दौरान सम्राट चौधरी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को जीविका समूहों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है और अब लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर अगले महीने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बिहार के दौरे पर आएंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान शेष पात्र महिलाओं के खातों में भी दूसरी किस्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

Share This Article