पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा, PUSU भंग, कैंपस में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति एक बार फिर केंद्र में आ गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सत्र 2024-25 के निर्वाचित पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (PUSU) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके बाद से ही विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष वाई.के. वर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 44(2) के तहत बने परिनियम के खंड 15(b) और 15(c) के आलोक में वर्तमान छात्र संघ को भंग किया गया है। इस फैसले को राजभवन (राज्यपाल सचिवालय) से भी मंजूरी मिल चुकी है।

कुलपति प्रोफेसर नमिता सिंह ने मंगलवार को छात्र संघ चुनाव की समय-सारणी साझा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंकर कुमार ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगी। 6 फरवरी को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी, जबकि 10 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 28 फरवरी को छात्र संघ के प्रमुख पदों और काउंसिल सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष सहित पांच प्रमुख पदों के लिए मुकाबला होगा। साथ ही छात्र परिषद के सदस्यों के चुनाव भी कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछला छात्र संघ चुनाव 29 मार्च 2025 को हुआ था। इस बार भी चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों और विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article