भागलपुर, सुल्तानगंज कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं को सदन तक मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं ने उन्हें चुनाव जिताया तो उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को दूर कराने की होगी डॉ. संजीव कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने, युवाओं को आगे बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सदन में उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास से पहले सुरक्षा जरूरी है।
जब तक युवा, महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक विकास की कल्पना अधूरी रहेगी उन्होंने पेपर लीक, विश्वविद्यालयों में परीक्षा और रिजल्ट में देरी तथा विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने की जरूरत है !
विक्रमशिला पुल की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पुल की स्थिति का असर शिक्षक, विद्यार्थी और आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है.!
ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एंबुलेंस और एंटी-वेनम दवा की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सांप काटने जैसी आपात स्थिति में समय पर इलाज मिल सके। सुल्तानगंज में हाल में बच्चों के डूबने की घटना का उल्लेख करते हुए,,
उन्होंने जल सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई ,
डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वे केवल स्नातक मतदाताओं की शिक्षा संबंधी समस्याएं ही नहीं, बल्कि गांव, कस्बे और ग्रामीण इलाकों की तमाम समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नेताओं को फूलों की माला देने के बजाय क्षेत्र की समस्याओं की माला दें।प्रेसवार्ता के दौरान कॉमरेड सुभाष तांती, सामाजिक कार्यकर्ता भासो तांती, राजेश कुमार, मनीष कुमार, राजीव रंजन सहित कई लोग मौजूद रहे
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-