SK Mandal ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स का बढ़ता कदम मधेपुरा में हुआ आयोजित भव्य अष्ट जाम पूजा पहुंचे सांसद पप्पू यादव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार के मधेपुरा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स अब सामाजिक और धार्मिक सरोकारों में भी अपनी अहम भागीदारी दर्ज करा रहा है। संस्थान के चेयरमैन श्री एस. के. मंडल के संरक्षण में 6 जून 2025 को दोपहर 2 बजे मुरलीगंज, मधेपुरा में अखंड अष्टजाम पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री पप्पू यादव ने किया। इस अवसर पर एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमैन श्री एस. के. मंडल एवं लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन की चेयरमैन मोनी रानी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। पूजा की शुरुआत मोनी रानी के द्वारा हुआ। ये अष्टजाम पूजा ब्रह्मस्थान मंदिर, जयरामपुर एवं महावीर मंदिर, जयरामपुर चौक, मुरलीगंज, मधेपुरा दो स्थानों पर आयोजित हुई।

यह पूजा 7 जून 2025 को दोपहर 3 बजे विधिवत समापन के साथ संपन्न होगी। श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से युक्त यह पूजा मानसिक शांति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को समर्पित है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हो रहे हैं। पूजा के उपरांत संध्या 5 बजे से 10000 से अधिक लोगो का भोज का आयोजन किया गया है जो मानवीय संवेदना और सेवा की भावना को समर्पित है। इस पूजा में दूर- दूर से लोग पहुँच रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री पप्पू यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “एस. के. मंडल हमारे छोटे भाई जैसे हैं और इन्होने जिस तरह से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और मानवता की भावना मजबूत होती है।”

वहीं श्री एस. के. मंडल ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज को केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि उसमें सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का भी संचार करना है। यह अष्टजाम पूजा समाज में शांति, एकता और सेवा के संदेश को मजबूत करती है।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article