बिहार के इस जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 12,800 से अधिक सिलेंडरों का वितरण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 15 मार्च 2026। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी गैस एजेंसियों के कार्यों की निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों की गैस गोदामों और कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वितरण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो सके।

जिला प्रशासन के अनुसार अधिकारियों की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। प्रशासन ने बताया कि 15 मार्च को जिले में संचालित एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा 12,800 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि एजेंसियों के गोदामों में 11,311 सिलेंडर उपलब्ध हैं।

प्रशासन के मुताबिक 16 मार्च को जिले में 1,370 एलपीजी गैस सिलेंडर और आने की संभावना है। वहीं उसी दिन 12,681 सिलेंडरों के वितरण की भी संभावना जताई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि एलपीजी गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article