जमुई में रिश्वत लेते दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जमुई जिले के मत्स्य विभाग के दो अधिकारियों को घूस लेते हुए निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अधिकारियों में विकास पदाधिकारी राजीव कुमार और जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार शामिल हैं मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के भेलवा मोहनपुर गांव का है जहां के निवासी तुलसी यादव ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि मछली पालन योजना के तहत मिलने वाली सरकारी अनुदान राशि में से इन अधिकारियों द्वारा उनसे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और ₹50,000 की पहली किस्त लेते हुए दोनों अधिकारियों को रंगेहाथ पकड़ लिया इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र कुमार राम ने दी है।गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को भागलपुर स्थित निगरानी कोर्ट में पेश किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article