“निश्चय 3” के तहत भागलपुर में जनता दरबार, 70 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनता की सुनवाई, समाधान की पहल — भागलपुर में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान जारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में “निश्चय 3 से बढ़ेगा अपना बिहार” अभियान के तहत “सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की गई। इस दौरान लगभग 70 आम जनों के आवेदनों पर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा भवन में सुनवाई की गई।


जिलाधिकारी ने की शिकायतों की सुनवाई
समीक्षा भवन में जिलाधिकारी, भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद और अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।इस अवसर पर जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत जनता की शिकायतें सुनीं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।


शिकायतों का पंजीकरण और रसीद व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया और शिकायतकर्ताओं को प्राप्ति रसीद भी दी गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और मामलों की ट्रैकिंग आसान हो सके।जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यालय परिसरों में बैठने की उचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
रिपोर्ट: शयामानंद सिंह, भागलपुर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article