NEWS PR डेस्क ;— पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां बेटी के जन्म पर माता-पिता को मिलेगा बधाई पत्र, पीएचसी हरनाटांड़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की नई पहल ,
हरनाटांड़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ में सोमवार से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत नई पहल की शुरुआत की गई। अब अस्पताल में बेटी के जन्म पर उसके माता-पिता को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पहल की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह ने की। कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा भी मौजूद रहे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस पहल के तहत पीएचसी हरनाटांड़ और शहरी पीएचसी बगहा-2 में बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता को सम्मान पत्र देकर बधाई दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। अस्पताल में बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि बेटी परिवार पर बोझ नहीं,
बल्कि सम्मान और खुशियों का कारण है।

विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि,, समाज के कुछ हिस्सों में आज भी बेटे और बेटी के बीच भेदभाव किया जाता है। यह सोच बदलने की जरूरत है। बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएग
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र काजी, विधायक प्रतिनिधि बिट्टू काजी, थारू महासंघ के महामंत्री राजकुमार महतो, अशोक महतो, प्रेमनाथ काजी, हरिहर महतो, पप्पू खतईत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;—