कल मिला नदी से शराब का खेप, आज कुंआ उगलने लगा कारतूस, पुलिस और ग्रामीण हैरान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया, कल पुलिस ने नदी से शराब का एक बड़ा खेप पकड़ा था। और आज एक कुआं का पानी सुखा तो कारतूस उगलने लगा। यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। जैसे ही इस खबर के बारे में लोगों को जानकारी मिली सब लोग एक बार उस कुंए को देखने के लिए भीड़ लगा दिया। वहीं इस घटना से पुलिस और ग्रामीण दोनों हैरान है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव की है। जहां से गया पुलिस ने 7.62 एमएम बोर के कुल 1490 कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के आंति थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव के समीप खेत के पास का एक कुआं का पानी सुखने लगा। गांव के एक ग्रामीण को कुंए के अंदर गोली ऐसी चीज नजर आई। तुरंत इसकी जानकारी आंति थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

जब पुलिस कुंए की तलाशी लेना शुरू किया तो एक-एक कर भारी मात्रा में 7.62 एमएम के कुछ 1490 जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं भारी मात्रा में कारतूस बरामदगी देख पुलिस हैरान हो गई। वहीं पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले में अवैध हथियार और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सूचना मिली कि आंति थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव के समीप कुएं में गोली जैसी कुछ चीज दिख रही है। कुंए की तलाशी ली गई तो 1490 कारतूस बरामद किया गया। कारतूस की बरामदगी के बाद थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मालूम हो कि आंति थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाका है।

उक्त इलाकों में हाल फिलहाल में भी नक्सलियों की गतिविधियां देखी गई है। कारतूस नक्सलियों या हथियार तस्करों द्वारा रखे जाने की आशंका जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article