पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,छापेमारी कर 10.18 ग्राम स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस ने श्रीकृष्ण सेतुः पुल के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 10.18 ग्राम स्मैक  बरामद किया। स्मैक बेचने की तैयारी में जूटे तीन तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

दरअसल जिले में इन दिनों स्मैक सप्लाई की सूचना जिला पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद आज पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने तीन ड्रग्स स्प्लेयरों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ।

इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना को सूचना मिली थी कि कृष्णा सेतु पुल के समीप तीन लोग बाइक से आ रहे हैं सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर कार्रवाई की । टीम के द्वारा जब श्री कृष्ण सेतु जांच बैठाया तो उसी समय खगड़िया से आ रही एक मोटरसाइकिल जिस पर तीन लोग सवार थे जब उसे रोका गया तो वह भागने की कोशिश करने लगे तभी कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ा और विधिवत उसकी जांच की गई तो उनके पैकेट से दो भूरा कलर का लिफाफा निकाला जिसमें से 10.18 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत मार्केट मूल्य एक लाख रुपया के लगभग है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article