- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
औरंगाबाद : लोकतंत्र का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। इस उत्साह को इस रूप में देखा जा सकता है कि 90 वर्ष की वृद्धा कुंती देवी भी अपने आपको नही रोक पाई और कष्ट सहते हुए भी बूथ तक पहुंची और अपना मतदान किया और लोगो से वोट देने की अपील की। इतना ही नहीं महिलाएं और युवतियों में भी उत्साह दिखा।
जहां बूथ पर महिलाएं पहुंची वही अपने जीवन का प्रथम मतदान देने पहुंची युवती मीनाक्षी भी अपना पहला मत देकर काफी खुश नजर आई। जिले के मदनपुर, देव और कुटुंबा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ, पारा मिलिट्री फोर्स एवं एसएसबी के जवानों की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरे से पूरे मतदान की प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

