हार की डर से कांग्रेस बौखला गई है, बोलें चिराग पासवान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  कांग्रेस के बयान पर चिराग ने पलटवार किया है। मालूम हो की ऑल इंडिया कांग्रेस  के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी साहब अपने विकास के नाम पर वोट मांगने के बजाय कांग्रेस को गाली देकर वोट मांगते हैं। मैंने कई प्रधानमंत्री देख लिए, लेकिन मोदी जैसा नहीं देखा। यह झूठों का सरदार है। उसके बाद अब उनके इस बयान पर लोजपा (रामविलास ) के मुखिया चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग ने कहा कि, वह लोग चुनाव हार रहे हैं इसलिए हताश होकर ऐसी बातें कर रहे हैं।

इस क्रम में चिराग पासवान ने कहा कि, जैसे चुनाव के चरण बीतते जा रहे हैं। पहले तो इनके पार्टी के दूसरे नेता थे अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के जिस तरीके से अपनी अपनी भाषा के मर्यादा को भूल रहे हैं। आज से मैं यह बात प्रमाणित होती है कि रुझान इनके पास भी पहुंच रहा है। इनको भी मालूम चल गया है की पांच चरणों में कितनी बुरी तरीके से यह लोग चुनाव हार रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article