गंगा दशहरा के अवसर पर पटना सिटी के तमाम घाटों पर हजारों संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -पटना सिटी क्षेत्र के गंगा दशहरा के अवसर पर पटना सिटी के तमाम घाटों पर हजारों संख्या में गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु ने गंगा में स्नान कर डुबकी लगाया और अपनी मन्नते पूरी करने के लिए मां गंगे से आराधना एवं पूजा अर्चना की।लोगों की काफी संख्या में भीड़ दिखी वही महिलाएं भी पहुंची हुई थी।

वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से काफी व्यवस्था किया गया है। पटना सिटी के तमाम घाटों पर व्यवस्था किया गया है एनडीआरएफ की टीम एवं गोताखोरों को भी लगाया गया  था घाटों पर निगरानी कर रहे है ,वही मजिस्ट्रेट की बहाली की गई है।

संबंधित थाना के अधिकारी भी घाटों पर मौजूद थे पटना सिटी के फतुहा से लेकर तमाम घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओ ने डुबकी लगाया। वही गंगा में स्नान किया आज गंगा दशहरा के अवसर पर लोग काफी संख्या में दूर-दूर से आते हैं और गंगा मैया स्नान कर अपनी मन्नते मांगते हैं और घाटों पर पूजा अर्चना करते हैं मंदिरों में भी पूजा करते नजर आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article