चैन छिनताई के दौरान अपराधी बना भीड़ का शिकार, पहुंची पुलिस किया फायरिंग, दौड़कर पड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- पटना राम कृष्णा नगर थाना का घेराव करने के दौरान असामाजिक तत्वों को खदेड़ने के दौरान पुलिस द्वारा दो राउंड हवाई फायरिंग की पुष्टि पूर्वी एसपी भारत सोनी ने करते हुए बताया कि एक चेन छिनतई मामले में युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसके बाद घटना स्थल पर डायल 112 की टीम पहुंची भीड़ की तादाद को देखते हुए क्विक रिस्पॉन्स टिम द्वारा स्थानीय थाना राम कृष्णा नगर को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत से भीड़ की चुंगल से उक्त आरोपी को निकाल थाना लाई। पुलिस की माने तो भीड़ में कुछ लोग जो लोगों को उकसावा देकर थाने से आरोपी को सौंपने की जिद कर हंगामा कर रहे थे।

 

 

जिसको समझाया गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितड़ बितर करने के लिए दो हवाई फायरिंग की और मामले को संभाला फिलहाल आरोपी की जमकर भीड़ की पिटाई से गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा है ।

 

 

पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने कहा की थाने पर हंगामा और घेराव करने के मामले में सीसीटीवी से असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। भीड़ में पहचान कर 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है फिलहाल इस मामले में करवाई जारी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article