सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल पुलिस पहुंची मौके पर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- NALANDA- सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी माऊ गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों का इलाज विम्स पावापुरी में चल रहा है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मृतक की पहचान दीपनगर निवासी कृष्ण प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र दीपक प्रसाद के रूप में हुई है। घायलों में मृतक का चचेरा भाई टुनटुन कुमार और दोस्त रविन्द्र महतो शामिल हैं। घटना का संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी रक्षा बंधन में अपने मायके अस्थावां के लखनू बीघा गांव गई हुई थी।

 

 

उसी को वापस ससुराल से लाने के लिए वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ़ अस्पताल भेज दिया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article