झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार: 11 मंत्रियों ने ली शपथ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार पूरा हो गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कुल 11 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह रांची स्थित राजभवन में आयोजित किया गया था। नए मंत्रियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 6, कांग्रेस के 4 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 1 विधायक शामिल हैं।इसके अलावा, स्टीफन मरांडी ने भी झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। उन्हें भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई।गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उस समय उनके साथ किसी अन्य विधायक ने शपथ नहीं ली थी, जिससे सरकार के गठन और कैबिनेट के विस्तार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं।

इंडिया गठबंधन के भीतर भी मंत्रियों के चयन को लेकर गहन चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। पहले, पार्टियों के बीच मंत्री कोटे का फॉर्मूला तय किया गया। इसके बाद, मंत्री पद के लिए कई विधायकों के नामों पर मंथन हुआ। आखिरकार, सभी दलों ने अपने-अपने कोटे के विधायकों के नाम तय कर राजभवन को भेज दिए, जिनकी आज शपथ ग्रहण हुई।शपथ लेने वाले मंत्रियों में जेएमएम से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सुदिव्य सोनू, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद और चमरा लिंडा शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और राधा कृष्ण किशोर को मंत्री पद मिला है। आरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article