प्रगति यात्रा के दौरान आज सीएम नीतीश पहुंचेंगे बेगूसराय, देंगे करोड़ो की सौगात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत बेगूसराय का दौरा करेंगे, जहां वे 558 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 640 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनकी यात्रा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और उनका हेलीकॉप्टर मटिहानी प्रखंड के मनिअप्पा गांव में उतरेगा, जहां वे कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।मुख्यमंत्री मनिअप्पा गांव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन और खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे और पंचायत के पोखर और विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

इसके अलावा, वे गुप्ता-लखमिनिया बांध का भी निरीक्षण करेंगे, जहां चौड़ीकरण और रिंग बांध के निर्माण पर चर्चा हो सकती है। यह परियोजना एनएच पर वाहनों का दबाव कम करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री कांवर झील का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। मंझौल के शताब्दी मैदान में 75 बेड वाले नव-निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे, साथ ही सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय जैसी अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के बाद कारगिल भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे, और फिर पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से पटना लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समाहरणालय परिसर और कारगिल भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। मनिअप्पा पंचायत को भी खूबसूरती से सजाया जा रहा है और यहां चल रहे कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। साथ ही, दो महादलित मोहल्लों को सड़क से जोड़ने का काम भी मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरा किया जाएगा, जिससे वहां के निवासियों में खुशी का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article