लैंड फॉर जॉब घोटाले में ED की पूछताछ जारी, राबड़ी देवी कि बढ़ी परेशानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ जारी है। इस मामले में तेज प्रताप यादव को भी तलब किया गया था, और वे अब पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। उनसे दोपहर 2 बजे से पूछताछ की जाएगी।ईडी ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को समन जारी किया था, जिसके तहत मंगलवार सुबह 10 बजे राबड़ी देवी को पेश होने के लिए बुलाया गया था। वे अपनी बेटी मीसा भारती के साथ ईडी दफ्तर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ हो रही है। तेज प्रताप यादव को भी पहली बार इस मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।इससे पहले 11 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस केस की सुनवाई हुई थी, जिसमें तेज प्रताप यादव और हेमा यादव पेश हुए थे। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। जमानत की शर्तों के तहत आरोपियों को गवाहों से छेड़छाड़ न करने और विदेश यात्रा से पहले अदालत को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

ED की पूछताछ और लालू परिवार की प्रतिक्रियाइस घोटाले में ईडी ने इस साल जनवरी में लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी लंबी पूछताछ की थी। 20 जनवरी 2024 को ईडी की टीम ने दिल्ली और पटना में लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें उनसे 50 से अधिक सवाल पूछे गए। लालू यादव ने ज्यादातर सवालों का जवाब हां या ना में ही दिया और पूछताछ के दौरान कई बार नाराज भी हो गए थे। इसके बाद 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 11 घंटे तक पूछताछ हुई थी।राबड़ी देवी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हर चुनाव से पहले इस तरह के मामले उछाले जाते हैं। केंद्र और राज्य सरकार जानबूझकर हमें परेशान कर रही हैं, लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

“क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?- यह घोटाला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए हुआ था। आरोप है कि उनके कार्यकाल में रेलवे में नौकरियां देने के बदले गरीबों से बहुमूल्य जमीन बेहद कम कीमत पर ली गई। इस मामले की जांच CBI और ED कर रही है, जिसमें लालू यादव और उनके परिवार के कई सदस्यों से पूछताछ की जा चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article