बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: 82.11% छात्र हुए पास, तीन टॉपर्स ने हासिल किए 97.80% अंक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया, जिसमें 82.11% परीक्षार्थी सफल हुए। कुल 15.58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 12.79 लाख ने सफलता हासिल की। इस साल तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है — समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्चिम चंपारण की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा। तीनों ने 489 अंक (97.80%) प्राप्त किए। टॉप 10 में कुल 123 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। उन्होंने अभिभावकों को भी इसके लिए सराहा।

साथ ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और शिक्षा विभाग को कम समय में परिणाम प्रकाशित करने के लिए बधाई दी, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इतनी तेजी से मैट्रिक का परिणाम जारी किया है। इस वर्ष की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 8.18 लाख लड़कियां और 7.67 लाख लड़के शामिल हुए थे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की उपस्थिति में परिणाम जारी किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article