रामनवमी जुलूस में किया हुड़दंग तो होगी कार्रवाई, वही ईद पर सुबह 6 से 10 बजे तक शहर में भारी वाहन का प्रवेश रहेगा वर्जित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, एक तरफ जहां हिंदुओं का पर्व नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गया है वहीं दूसरी ओर मुस्लिम का बड़ा त्यौहार ईद को लेकर भी पूरे शहर में सरगर्मी तेज हो गई है जिसको लेकर आज एक अहम बैठक कर कई निर्णय लिए गए, भागलपुर के कहलगांव प्रखंड के ट्रायसम भवन में ईद एवं रामनवमी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समीति की बैठक एसडीओ अशोक कुमार मंडल की अघ्यक्षता में आयोजित की गई। एसडीओ ने शहर वासियों से ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की साथ ही रामनवमी में हुड़दंग करने वाले पर प्रसाशन की विशेष नजर रहने की बात कही। किसी भी जुलूस में डीजे पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध रहने और सभी पुजा समितियों को लाइसेंस लेंने की बात कही।

नगर के लोगो ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ईदगाह जाने वाले रास्ते की साफ सफाई और रामनवमी के दिन हटिया रोड पर भारी वाहन को पुरी तरह प्रतिबिंबित करने की बात कही।साथ ही नगर के लोगो ने अपनी मॉग रखते हुए कहा कि कहलगांव हाट के दिन ब्लॉक रोड में भारी वाहनो के आवाजाही पर पुरी तरह रोक लगायी जाय।साथ ही पुरानी बाजार में बुडको के कार्य को रामनवमी तक रोकने के बात कही गई।बैठक में एसडीपीओ कल्याण आनंद, अर्जुन कुमार गुप्ता, बीडीओ राजीव रंजन, अभिमन्यु कुमार,एवं सभी थानो के थानाध्यक्ष मैजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article