‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी का जोरदार बयान, आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती का ऐलान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सासाराम का नाम राम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग भगवान राम और उनकी परंपरा को अच्छे से जानते हैं, जिसमें ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ का सिद्धांत है — यानी जो वचन एक बार दिया जाता है, उसे पूरा करना जरूरी होता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम की यह नीति पूरे भारत की नीति बन गई है। उन्होंने याद दिलाया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के ठीक एक दिन बाद वे बिहार आए थे और यहां से देश को कड़ा संदेश दिया था कि आतंकवादियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। आज वे अपने वादे को पूरा कर वापस बिहार आए हैं।

प्रधानमंत्री ने जोरदार शब्दों में कहा, “जिन लोगों ने पाकिस्तान से हमारे बहनों की इज्जत को चोट पहुंचाने की कोशिश की, उनकी सेना ने उनके अड्डों को तहस-नहस कर दिया है। भारत की बेटियों की शक्ति को पूरी दुनिया देख चुकी है। दुश्मन को समझ लेना चाहिए कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे संघर्ष का मात्र एक पहलू है। भारत की लड़ाई जारी है और आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीमा के अंदर हो या बाहर, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

खबर अपडेट की जा रही है…

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article