गंगा नदी पर बना पीपा पुल बंद, गांधी सेतु ही एकमात्र सहारा!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गंगा नदी पर बना पीपा पुल एक बार फिर मानसून को देखते हुए अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ की आशंका और जलस्तर बढ़ने के चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के चकौसन-जिमदारी घाट पर बना यह पीपा पुल 16 जून 2025 से बंद रहेगा। इस संबंध में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के वरीय परियोजना अभियंता, मुजफ्फरपुर की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

यह पुल बिदुपुर को राघोपुर के रास्ते पटना से जोड़ता है और स्थानीय लोगों के लिए बेहद अहम है। लेकिन अब इसके बंद होने से यात्रियों को गांधी सेतु का ही सहारा लेना पड़ेगा।

स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है कि पीपा पुल के बंद हो जाने से गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव और जाम की स्थिति बढ़ सकती है। गौरतलब है कि पीपा पुल की वजह से अब तक गांधी सेतु पर यातायात काफी हद तक संतुलित रहता था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार, ऑटो, बाइक समेत रोज हजारों वाहन इसी पुल के रास्ते सफर करते थे। हर साल मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा कारणों से यह पुल कुछ महीनों के लिए खोल दिया जाता है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

अधिकारियों के मुताबिक पुल को जल्द ही हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मानसून के बाद दोबारा इसे बहाल करने की योजना पर काम होगा। BRPNNL द्वारा जारी सूचना (दस्तावेज संख्या: BRPNNL/MUZ/C029/745, प्रकाशन संख्या: 005822 (8&C) 25-26) में यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा में सतर्कता बरतें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article