भागलपुर पुलिस की कार्रवाई, बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश , 5 मोटरसाइकिल बरामद, 4 गिरफ्तार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है कोतवाली और तिलकामांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है 16 सितंबर को सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बिट्टू कुमार की बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूछताछ में नाबालिग की निशानदेही पर गोड्डा जिले से शयन कुमार मंडल और अमन कुमार झा वहीं झारखंड के दुमका जिले से उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी। इस दौरान सिटी डीएसपी अजय चौधरी और छापेमारी दल की टीम मौजूद रही।सिटी एसपी ने बताया कि शयन कुमार और अमन कुमार पहले भी गोड्डा जेल में चोरी के मामले में बंद रह चुके हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article