आमस कंटेनर लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, 9.26 टन मुर्गी दाना बरामद

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। गयाजी जिले के आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के पास हुए बहुचर्चित कंटेनर लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। लूटे गए मुर्गी दाना (एडिबल ओमासम) की बड़ी खेप बरामद हुई है। वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं। मामले का खुलासा एएसपी शेरघाटी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में किया।

एएसपी ने बताया कि आमस थाना कांड संख्या 321/25 दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होते ही सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SIT का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर लूट में प्रयुक्त किआ कंपनी की कार बरामद कर ली गई। कार चालक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लूटकांड के पीछे अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय था। इसके बाद SIT ने एक साथ कई राज्यों में दबिश दी। बेंगलुरु से मो. मुबारक और मुर्तजा अंसारी को दबोचा गया। दोनों की निशानदेही पर करीब 9260 किलोग्राम मुर्गी दाना बरामद किया गया। कोलकाता से प्रोसित मजुमदार और शुभंकर मंडल को गिरफ्तार किया गया। वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा से मो. समद को पकड़ा गया।

एसडीपीओ ने बताया कि लूटे गए माल की ढुलाई में इस्तेमाल ट्रक संख्या WB-51C-7765 को जब्त किया गया है। किआ कंपनी की चार पहिया कार भी पुलिस कब्जे में है। पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर आमस थाना लाया गया। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ शैलेंद्र सिंह ने आमस थाना पुलिस की सराहना की। कहा कि थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में यह बड़ी सफलता मिली। अनुसंधानकर्ता अखिलेश कुमार की भूमिका अहम रही। तकनीकी शाखा गया के पुअनि धीरेंद्र कुमार और SIT में शामिल पुलिसकर्मियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे भी गहन अनुसंधान जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लिंक और सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article