गया जी में चिड़ियाघर स्थापना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, हरित पट्टी विकास पर भी जोर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष Prem Kumar ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में Bihar Environment, Forest and Climate Change Department के अपर मुख्य सचिव Anand Kishore के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में Gaya jI में चिड़ियाघर की स्थापना सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गया जी जिले में चिड़ियाघर की स्थापना को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। इस प्रस्ताव को लेकर Central Zoo Authority से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अनुमति मिलते ही विभाग द्वारा गया में चिड़ियाघर की स्थापना की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

बैठक में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान Nitish Kumar के दूरदर्शी विजन के तहत चलाए जा रहे Jal-Jeevan-Hariyali Abhiyan की प्रगति और प्रभाव पर चर्चा की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में जल–जीवन–हरियाली अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने राज्य के हरित आवरण को बढ़ाने और प्रमुख राजमार्गों के किनारे हरित पट्टी विकसित करने के लिए विभाग को कई अहम सुझाव भी दिए।

उन्होंने विशेष रूप से Patna जिले के विभिन्न प्रवेश मार्गों सहित राज्य के अन्य प्रमुख प्रवेश मार्गों पर हरित पट्टी विकसित करने पर जोर दिया, ताकि राज्य और राजधानी में आने वाले लोगों को प्रवेश करते ही “हरित बिहार” की सकारात्मक झलक मिल सके। अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने कहा कि इस दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article