इंटर परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम नीतीश कुमार की बधाई, बोले-छात्राओं का प्रदर्शन महिला सशक्तीकरण का उदाहरण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 24 मार्च 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम उत्साहजनक है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23 रहा, जो छात्रों के 84.09 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने इसे सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

नीतीश कुमार ने विशेष रूप से कला और वाणिज्य संकायों में छात्राओं के टॉप करने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्राओं की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके अभिभावकों के सहयोग का भी बड़ा योगदान है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे शिक्षा समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता महिला सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण है।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article