बख्तियारपुर-मोकामा सफर अब मिनटों मेः फोरलेन का काम अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 31 मार्च। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा लिंक पथ के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा होने वाला है, जिससे करीब 45 किलोमीटर का सफर अब मिनटों में तय किया जा सकेगा और एनएच-31 पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, 249.881 करोड़ रुपये की लागत से 45.70 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन में विकसित किया जा रहा है। यह मार्ग अथमलगोला (बख्तियारपुर ताजपुर पुल) से शुरू होकर बाढ़, पंडारक मोड़, शिवनार, मोकामा होते हुए मोकामा बाजार के बाटा चौक तक जाता है। अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी राष्ट्रीय राजमार्गों से और बेहतर हो जाएगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि एनएच-31 पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या से भी स्थायी समाधान मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि इस सड़क के विकसित होने से कृषि आधारित रोजगार, बाजार तक पहुंच और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

फिलहाल, इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें जाम और खराब सड़कों से राहत मिलेगी और सफर पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article