बिहार में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव: निशांत को Z कैटेगरी, विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती

Nishant gets Z category security, Vijay Sinha's security cut

Neha Nanhe

बिहार सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक के बाद कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले के तहत कुछ नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, जबकि कुछ को नई सुरक्षा श्रेणी दी गई है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा अब Z+ से घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है। यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में खतरे के नए आकलन के आधार पर लिया गया। पहले उन्हें हाई-लेवल Z+ सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन अब उनके साथ पहले की तुलना में कम सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
निशांत कुमार को पहली बार Z श्रेणी की सुरक्षा
वहीं, निशांत कुमार को पहली बार Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब उनके आवास और मूवमेंट पर विशेष पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो गई है।
17 अप्रैल को हुई बैठक की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया
बता दें कि विशेष शाखा की राज्य सुरक्षा समिति की 17 अप्रैल को हुई बैठक की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया। सरकार के संयुक्त सचिव नवीन चन्द्र द्वारा जारी पत्र में पुलिस महानिदेशक और विशेष शाखा को निर्देश दिया गया है कि राज्य सरकार के इस निर्णय के अनुरूप संबंधित नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। यह फैसला राज्य में सुरक्षा आकलन और खतरे के स्तर की समीक्षा के बाद लिया गया है, जिससे वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में संतुलन और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि एक दिन पहले सरकार ने नव नियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी जेड श्रेणी सुरक्षा दी है।

Share This Article