बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। मोहनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।
यह घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नहाटा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे दंपति को हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और वाहन के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी (पति: ललन यादव, निवासी जानी बिगहा, बोधगया) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति के साथ ससुराल लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मोहनपुर-बाराचट्टी सड़क मार्ग को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश की।
इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिन्हें मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
गया में दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, सड़क जाम के दौरान पुलिस पर हमला
गया में हादसे के बाद बवाल—महिला की मौत, पुलिस पर हमला
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
