मंत्री पद की शपथ लेंगे निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री पद की चर्चा तेज

निशांत कुमार की ताजपोशी पर सबकी नजर

Rashmi Tiwari

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गुरुवार को होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। निशांत कुमार ने दोनों नेताओं का भी आशीर्वाद लिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उपमुख्यमंत्री पद की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।


अब सक्रिय राजनीति में औपचारिक एंट्री
बता दें कि निशांत कुमार लंबे समय तक सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन से दूर रहे। हालांकि राजनीतिक चर्चाओं में उनका नाम हमेशा बना रहा, लेकिन वे लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वहीं पिछले कुछ वर्षों में निशांत कुमार की सार्वजनिक कार्यक्रमों और जदयू गतिविधियों में मौजूदगी बढ़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उनकी सक्रियता ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया। अब मंत्रिमंडल में शामिल होकर वे औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे जदयू में नई पीढ़ी की एंट्री और भविष्य की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि युवा वर्ग और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी यह बड़ा कदम उठा रही है।


बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। ऐसे में सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने वालों की फाइनल और आधिकारिक लिस्ट सामने आ गयी है। सम्राट कैबिनेट विस्तार में आज कुल 32 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बीजेपी के मंत्रियों लिस्ट
1.विजय कुमार सिन्हा 2.दिलीप जायसवाल 3.राम कृपाल यादव4.नीतीश मिश्रा5.मिथलेश तिवारी 6.केदार गुप्ता7.रमा निषाद 8.प्रमोद चंद्रवंशी 9.लखिन्द्र पासवान10.संजय टाइगर11.इं कुमार शैलेन्द्र12.रामचंद्र प्रसाद13.नंदकिशोर राम14.श्रेयसी सिंह15.अरुण शंकर प्रसाद।
जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट
1.श्रवण कुमार 2.अशोक चौधरी 3.लेसी सिंह 4.मदन सहनी 5.जमा खां 6.सुनील कुमार 7.शीला मंडल 8-रत्नेश सदा 9-बुलो मंडल 10-भगवान सिंह कुशवाहा 11-दामोदर रावत 12- निशांत कुमार13- श्वेता गुप्ता। वहीं LJP(R) से संजय पासवान और संजय सिंह। HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश ।

Share This Article