बिहार में बाढ़ सुरक्षा पर फोकस, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने संभाला जल संसाधन विभाग के सचिव का कार्यभार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मॉनसून से पहले बाढ़ सुरक्षा तैयारियों को लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सोमवार को सिंचाई भवन स्थित कार्यालय में बिहार जल संसाधन विभाग के सचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।कार्यभार ग्रहण के मौके पर अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख अनवर जमील सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।तटबंधों की नियमित मॉनिटरिंग और सतत निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोरपदभार संभालने के बाद डॉ. सिंह ने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मॉनसून शुरू होने से पहले सभी बाढ़ संघर्षात्मक और सुरक्षात्मक कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने तटबंधों की नियमित मॉनिटरिंग और सतत निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित दौरा करेंगेडॉ. सिंह ने कहा कि वे स्वयं बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।टीम भावना के साथ काम करने का निर्देश दियाबैठक के दौरान नए सचिव ने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने और टीम भावना के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और जवाबदेही के जरिए ही विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article