भागलपुर में अमन और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी भीड़

अमन, भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ भागलपुर में मनाई गई बकरीद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। कर्णगढ़, बरहपुरा, भीखनपुर, शाह मार्केट समेत शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की।


नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। नए कपड़ों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग नमाज अदा करने पहुंचे, जिससे पूरे शहर में पर्व की रौनक देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन शहर में उत्सवी माहौल बना रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


बकरीद को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में नजर आया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की लगातार गश्त जारी रही और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई।
जिला प्रशासन की ओर से लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई थी, जिसका सकारात्मक असर पूरे शहर में देखने को मिला। प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से भागलपुर में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।बकरीद के इस मौके पर धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली, जिसने एक बार फिर भागलपुर की भाईचारे वाली पहचान को मजबूत किया।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article