पीएम सूर्य घर योजना से चमक रहे घर, नाथनगर में तेजी से लग रहे सोलर सिस्टम

पीएम सूर्य घर योजना से नाथनगर में बढ़ी सोलर की चमक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना के तहत भागलपुर के नाथनगर क्षेत्र में सोलर सिस्टम लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सुजापुर और नाथनगर इलाके के घरों में आधुनिक सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो सके।

नाथनगर स्थित दो घरों में सोनालीवा कंपनी की ओर से तीन किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बढ़ते बिजली बिल से राहत देना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।सोनालीवा कंपनी के जनरल मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने में लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए का खर्च आता है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है, जो सिस्टम इंस्टॉल होने के करीब एक सप्ताह के भीतर सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेज दी जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगने के बाद घरों का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाता है। इससे उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली खर्च में बड़ी बचत होती है। साथ ही यह स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।मनीष कुमार ने बताया कि सरकार की इस योजना के प्रति लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने में रुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को योजना से जुड़ी पूरी जानकारी, तकनीकी सहायता और इंस्टॉलेशन संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि लोग आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकें।ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम सूर्य घर योजना लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बनती नजर आ रही है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article