Bankipur By-Election: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, प्रशांत किशोर को मिला JJD का समर्थन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने चुनावी मुकाबले के बीच बड़ा फैसला लेते हुए प्रशांत किशोर को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण बदलता हुआ नजर आ रहा है।

वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने के बाद बदली रणनीति
बांकीपुर सीट पर जेजेडी ने पहले वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया था। वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थीं और महिला मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही थी। हालांकि, तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद पार्टी के पास कोई अधिकृत उम्मीदवार नहीं बचा, जिसके चलते तेज प्रताप यादव ने रणनीतिक फैसला लेते हुए प्रशांत किशोर के समर्थन का ऐलान किया।
तेज प्रताप बोले— ‘भाजपा किसी भी कीमत पर नहीं जीतनी चाहिए’
तेज प्रताप यादव ने बताया कि चुनाव को लेकर उनकी सुबह प्रशांत किशोर से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर जी ने मुझे फोन किया और कहा कि बांकीपुर में भाजपा किसी भी कीमत पर नहीं जीतनी चाहिए, क्योंकि पूरे देश की यही इच्छा है।”उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए विपक्षी वोटों का बिखराव रोकना जरूरी है।
युवाओं के आंदोलन का किया समर्थन
तेज प्रताप यादव ने देशभर में चल रहे युवाओं और छात्र-छात्राओं के आंदोलनों का समर्थन करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा, महिलाएं और पुरुष अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।
NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
उन्होंने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में भी समय-समय पर परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा और छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
उपचुनाव में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप यादव का प्रशांत किशोर के पक्ष में समर्थन बांकीपुर उपचुनाव की दिशा बदल सकता है। इसे विपक्षी एकजुटता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस समर्थन का मतदान और चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article