BPSC TRE-4 Exam: दो स्तरों में होगी परीक्षा, गलत जवाब पर कटेंगे अंक; सितंबर में 71वीं का रिजल्ट

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : : पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। BPSC TRE-4 परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा (Mains) दो स्तरों में आयोजित की जाएगी और दोनों परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होंगी। आयोग ने साफ किया है कि तुक्केबाजी रोकने के लिए दोनों स्तरों पर नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा में बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देने से बचें। आयोग की सभी ऑब्जेक्टिव परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान अनिवार्य रूप से लागू रहता है।
TRE-4 में कब होगी परीक्षा?
आयोग के अनुसार, TRE-4 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का पूरा डेटा सितंबर तक संकलित कर लिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की आधिकारिक तिथियों की घोषणा अक्टूबर में किए जाने की संभावना है। TRE-4 परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच संभावित बताया गया है। हालांकि, अंतिम परीक्षा कार्यक्रम आयोग की ओर से बाद में जारी किया जाएगा।
5 लाख से ज्यादा आवेदन आए तो 6 चरणों में परीक्षा
TRE-4 परीक्षा
सामान्य परिस्थितियों में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी लेकिन अगर आवेदकों की संख्या 5 लाख से अधिक होती है, तो परीक्षा को छह चरणों में कराने की तैयारी है। आयोग का कहना है कि ज्यादा संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की स्थिति में परीक्षा को कई चरणों में कराने का उद्देश्य निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करना है।
भाषा के अभ्यर्थियों के कम अंक वाले दावे को बताया भ्रामक
BPSC ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थियों को कम अंक मिलने से संबंधित सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को भी भ्रामक बताया है। आयोग के मुताबिक, अभी मूल्यांकन का डेटा उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में भाषा के आधार पर अभ्यर्थियों को कम अंक मिलने का दावा निराधार है।
BPSC 71वीं PT का रिजल्ट सितंबर में
आयोग ने अन्य परीक्षाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सितंबर में जारी किए जाने की योजना है। इसके अलावा सहायक शिक्षा विकास अधिकारी यानी AEDO परीक्षा दिसंबर-जनवरी में आयोजित कराने की तैयारी है।

Share This Article