NEWS PR डेस्क:जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सरकार की पहल से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। गुरुवार को पीड़िता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उसकी आगे की पढ़ाई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीड़िता की मां ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हुई घटना के बाद जिस तेजी से कार्रवाई की गई, उससे परिवार को काफी राहत मिली है।
परिवार के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि पीड़िता की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें सरकार की कार्रवाई से संतोष है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा है “मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वो और किसी बेटी के साथ न हो। जिस तरह से मेरी गिड़गिड़ा रही थी, उसी तरह से वो बदमाश भी गिड़गिड़ाए। मुख्यमंत्री ऐसा कुछ करें जिससे बदमाशों में खौफ हो।”
पुलिस कार्रवाई से परिवार संतुष्ट
पीड़िता की मां ने पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस की मुठभेड़ की कार्रवाई में मुख्य आरोपी हरेराम यादव और एक अन्य आरोपी नंदन यादव घायल हुए। मां ने कहा कि उनकी बेटी के साथ हुई घटना के बाद जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की, उससे परिवार को संतोष मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
CM से मुलाकात के बाद क्या बोला परिवार?
मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर पीड़िता की मां ने कहा कि परिवार की मांगों को मुख्यमंत्री ने सुना और बेटी की सुरक्षा तथा पढ़ाई को लेकर आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पीड़िता की सुरक्षा और भविष्य की पढ़ाई को लेकर सरकार मदद करेगी।
19 सितंबर को सामने आया था वीडियो
मामला 19 सितंबर को सामने आया था, जब नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 22 सितंबर को पुलिस की मुठभेड़ के दौरान दो मुख्य आरोपी पकड़े गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बेटी, मेरी है। निश्चिंत रहिए। मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा।”